श्रावस्ती। शीतलहर के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए बीएसए अजय कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। बृहस्पतिवार देर शाम जारी आदेश में उन्होंने विद्यालयों को अब सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है।