श्रावस्ती। अर्नब तूफान ने जिले में भीषण तबाही मचाई है। इससे कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किसी भी अनहोनी को टालने के लिए 28 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी कक्षाओं में अवकाश होने के साथ शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है।