फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की बढ़ी तिथि

Sun, 20 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी है। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अभिभावक की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा कक्षा सात में 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय, सैनिक स्कूल, केजीबीवी, पंडित दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति, अटल आवासीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे। जिला स्तर पर परीक्षा एक नवंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। दिव्यांग विद्यार्थियों की परीक्षा दोपहर दो बजे तक होगी। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें