श्रावस्ती। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी शिवसरन गौड़, आरक्षी नीतू कुशवाहा व सामाजिक कार्यकर्ता दीनानाथ गुप्ता की मौजूदगी में शनिवार को तीन दंपतियों की समस्याओं को सुना गया। दंपतियों के आरोप सुनकर टीम ने आपसी सुलह के माध्यम से विवाद खत्म करवाया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि कंजेंभरिया निवासी मीरा व उनके पति गोपालपुर निवासी बंशीलाल के बीच के आपसी विवाद को सुलह के माध्यम से खत्म करवा दिया गया। इसी तरह नौबस्ता निवासी शहनाज व उनके पति उल्लटवा निवासी इरफान और सारंगपुरवा निवासी सीमा व उनके पति लंगड़ीगूलर निवासी राजेश के बीच सुलह कराई गई।