फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संतोष बने शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष

Tue, 27 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कटरा स्थित चौधरी रामविहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ देवीपाटन मंडल का दो दिवसीय अधिवेशन मंगलवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन मंडलीय कार्यकारिणी गठित कर संतोष कुमार पांडेय को अध्यक्ष, अरुण कुमार यादव को महामंत्री और अजय कुमार शुक्ल को कोषाध्यक्ष चुना गया। रामकरन चौधरी मंत्री, अखिलेश कुमार मिश्र, अनवर जहां, राजेश कुमार, आनंद प्रताप सिंह, विमलेश बहादुर सिंह, अनीस अहमद, डॉ. उबैदुर्रहमान, अशोक कुमार शाक्य और यादवेंद्र यादव उपाध्यक्ष बनाए गए। हरिश्चंद्र सहित आठ सदस्य संयुक्त मंत्री, मोहम्मद शब्बीर लेखाकार और दारा सिंह ऑडिटर चुने गए। जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव ने आयोजन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें