फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विद्यालय में गूंजा संस्कृत संभाषण

Sat, 29 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की गृहे गृहे संस्कृतम् योजना के तहत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां में सरल संस्कृत संभाषण कक्षा आयोजित की गई। विद्यालय की शिक्षिका कुसुमलता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत प्राचीन और सभी भाषाओं की जननी है, लेकिन वर्तमान में इसकी लोकप्रियता कम हो रही है। इसके विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं। प्रशिक्षक दिवाकर पांडेय ने संस्कृत को व्याकरण की दृष्टि से श्रेष्ठ भाषा बताते हुए कहा कि प्राचीन भारतीय ग्रंथों और संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृत का ज्ञान जरूरी है। शिक्षामित्र हितेंद्र पांडेय ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें