फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ड्राइंग में संध्या, भाषण में आकृति व क्विज में आकांक्षा अव्वल

Wed, 23 Sep 2026 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान अपने ड्राइंग का प्रदर्शन करती छात्राएं।
विज्ञापन
कटरा। महामाया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इकौना में बुधवार को सेवा संकल्प दिवस पर ड्राइंग, भाषण व क्विज प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य निकिता वर्मा और मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश जायसवाल रहे। ड्राइंग में संध्या, भाषण में आकृति व क्विज में आकांक्षा अव्वल रहीं। सतीश जायसवाल ने कहा कि अखंड भारत संकल्प का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक एकता को बढ़ाना है। उन्होंने विभाजन की विभीषिका याद करते हुए राष्ट्र के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में संध्या, पूर्णिमा, दिव्या यादव भाषण में आकृति, अर्पिता, माही और क्विज में आकांक्षा, दिव्या मिश्रा व संगीता क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें