पीडीए पंचायत में मौजूद सपा कार्यकर्ता।
श्रावस्ती। ग्राम भलुहिया दसौंधी और भिटिया चिचड़ी में सपा की ओर से संविधान बचाओ-पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा राष्ट्रीय सचिव संजय विद्यार्थी सविता ने कहा, पार्टी हमेशा पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित वर्गों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने आगामी चुनाव में विपक्षियों के सूपड़ा साफ होने का दावा किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, मसूद आलम खान, हाजी मो. रमजान सहित अन्य मौजूद रहे।