गिरंट बाजार। बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के अहमदाबाद मालिया निवासी नसीब ने हरदत्तनगर गिरंट थाने में तहरीर देकर बदला निवासी खुशबू पर सऊदी अरब भेजने के नाम पर 2.45 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। नसीब के मुताबिक खुशबू ने उन्हें सऊदी भेजने का भरोसा देकर रकम ली थी और डेढ़ माह के भीतर विदेश भेजने का वादा किया था। आरोप है कि बाद में वह टालमटोल करने लगी। विदेश जाने के लिए लखनऊ से उड़ान भी कराई गई, लेकिन अब तक वीजा उपलब्ध नहीं कराया गया। नसीब ने बताया कि उसने जमीन बेचकर रकम दी थी। विदेश न भेजे जाने पर रुपये वापस मांगने पर खुशबू ने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को रुपये लेने उसके घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद नसीब ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।