नेपाल सीमा पर भ्रमण करते पुलिस व एसएसबी जवान।- स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए शनिवार को सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा मल्हीपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ मल्हीपुर बाजार में रूट मार्च किया। उन्होंने जवानाें को समन्वय बनाकर सीमा पर सतत निगरानी बरतने के लिए निर्देशित किया। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने व चेकिंग अभियान तेज करने का निर्देश भी दिया। सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने एसएसबी टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा स्थित डगमरा व गंभीरा नाका का भी जायजा लिया। साथ ही पिलर संख्या 616 व 617 का भौतिक निरीक्षण कर पैदल गश्त की।