धनुही मार्ग का कुछ ऐसा हो रहा निर्माण आगे बन रही तो पीछे टूटती जा रही सड़क।
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला-धनुही के जर्जर मार्ग का निर्माण चल रहा है। क्षेत्र का सबसे व्यस्त मार्ग होने के कारण एक तरफ जहां निर्माण हो रहा है वहीं लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली दोपहिया व चौपहिया वाहन लेकर फर्राटा भर रहे हैं। इससे निर्माण होने के साथ ही मार्ग खराब भी हो रहा है। इसके बावजूद न तो ठेकेदार ने आवागमन रोकने का इंतजाम किया है और न ही क्षेत्रवासी मानने को तैयार हैं। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केपी मिश्रा का कहना है कि मैं खुद मंगलवार को जांच करने गया था। ठेकेदार को दोनों तरफ बल्ली लगा कर आवागमन रोकने के बाद ही मार्ग निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है।