श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा रिया सिंह को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने, जनशिकायतों की सुनवाई व निस्तारण, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क के कामकाज के बारे में बताया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में पुलिस की कार्रवाई, पीड़िताओं को मिलने वाली सहायता और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की प्रक्रिया समझाई गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है।