जिला चिकित्सालय भिनगा में परचा बनवाने के लिए लगी लाइन
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में बदलते मौसम से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ी हैं, जिससे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें त्वचा रोग के मरीज अधिक हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल में 852 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जो बारिश में 400-500 था। मरीजों की भीड़ से परचा, ओपीडी और दवा वितरण काउंटर पर लंबी लाइनें लग रही हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ दीपांकर तिवारी ने बताया कि फोड़ा, फुंसी, एलर्जी और दाद के मामले बढ़े हैं। उन्हें प्रतिदिन 80 से 100 मरीजों की ओपीडी करनी पड़ रही है। उन्होंने त्वचा रोगों से बचाव हेतु शरीर और आसपास सफाई रखने की सलाह दी। साथ ही सूती कपड़े पहनने, पसीने वाले अंगों को सूखा रखने और खानपान में सतर्कता बरतने को कहा। गंदे पानी से बचें, खुजली या चकत्ते होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।