फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीएम डैशबोर्ड पर जिले के कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। अगस्त में जिले को विकास कार्यों में 39वां, राजस्व कार्यों में नौवां और संयुक्त रैंकिंग में 13वां स्थान मिला। डैशबोर्ड पर 85 कार्यक्रमों में 59 ए, चार बी, चार सी, दो डी और 16 अन्य श्रेणी में रहे। ग्राम्य विकास/डीआरडीए, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, लोक निर्माण और समाज कल्याण विभाग के कार्यों में सुधार के निर्देश दिए गए। ग्राम्य विकास/एनआरएलएम, आईसीडीएस, नियोजन तथा लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर डॉ. नीरज श्रीवास्तव, एएल फरिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें