फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सेवानिवृत्त शिक्षक ने मेधावियों को किया सम्मानित

Wed, 29 Apr 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हाईस्कूल के टॉपर को रुपये व प्रमाण पत्र देते सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम सागर वर्मा। - फोटो : हाईस्कूल के टॉपर को रुपये व प्रमाण पत्र देते सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम सागर वर्मा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। ककंधू गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम सागर वर्मा ने यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को नकदी देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी पेंशन से 30 छात्रों में 85 हजार रुपये वितरित किए। हाईस्कूल में जिला टॉपर नौशाद को 21 हजार रुपये व प्रमाणपत्र दिया। द्वितीय स्थान पर रहे सचिन शुक्ला को 10 हजार रुपये दिए। अमर प्रकाश और रोशनी वर्मा को तृतीय स्थान पर 3-3 हजार रुपये दिए। इंटरमीडिएट में टाॅपर मुस्कान यादव और खुशी श्रीवास्तव को 10-10 हजार रुपये प्रदान किए गए। द्वितीय स्थान पर सबिता यादव को 10 हजार और तृतीय स्थान पर सुशील मिश्र को 5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। अन्य 22 छात्रों को भी 500-500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। सेवानिवृत्त शिक्षक ने बताया कि ऐसे प्रयासों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें