फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 3450 अधिकारियों व कर्मचारियों पर रहेगी चुनाव की जिम्मेदारी

Mon, 18 Mar 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
3,376 मतदान अधिकारी, 12 जोनल व 64 सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। चुनाव की जिम्मेदारी 3,450 अधिकारियों व कर्मचारियों के कंधों पर होगी। इसके अतिरिक्त भी अधिकारी व सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें से भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा जिले की तथा बलरामपुर सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा बलरामपुर जिले की शामिल हैं। जिले में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 500 मतदान केंद्र व 844 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 225 मतदेय स्थल व 126 बूथ क्रिटिकल जोन में हैं। जिनमें जिले के 8,14,576 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 4,32,608 पुरुष, 3,81,952 महिला व 16 अन्य मतदाता शामिल हैं। चुनाव को बाधा रहित संपन्न कराने के लिए जिले को 12 जोन व 64 सेक्टर में बांटा जाएगा। जिन पर अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। वहीं 844 बूथों पर मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ की तैनाती की जा रही है। जिन्हें जल्द ही प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इन आंकड़ों में सुरक्षा कर्मी, पैरामेडिकल स्टाफ व ग्राम स्तरीय कर्मचारी शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


तहसील गेट पर हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन
जमुनहा। शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद तहसील क्षेत्रों में लगे राजनीतिक पार्टियों, जनप्रतिनिधियों सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले होर्डिंग-बैनर व पोस्टर हटाने की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलों व नगर निकायों के जिम्मे है। अधिसूचना जारी होने के 48 घंटे बाद भी जमुनहा तहसील गेट पर लगी होर्डिंग उतारी नहीं गई है। ऐसे में इसे आदर्श चुनाव आदर्श संहिता का उल्लंघन मानते हुए चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय ने बताया कि सीओ जमुनहा आए थे। जिनकी ओर से होर्डिंग उतरवाई गई है।
विज्ञापन



क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केंद्रों का एसपी ने लिया जायजा
श्रावस्ती। जिले के ऐसे मतदान केंद्र जहां चुनाव में असुविधा हो सकती है। वहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को एसपी घनश्याम चौरसिया ने सिरसिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पटखौली व संविलियन विद्यालय टंगपसरी सहित अन्य क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से मिल कर न सिर्फ इसके बारे में जानकारी ली, बल्कि उन्हें निर्भीक होकर शतप्रतिशत मतदान करने को प्रेरित किया। टंगपसरी में वल्नरेबल प्रभावित मतदाता रामतीरथ व कलकलवा के रामेश्वर यादव के घर जाकर एसपी ने उनसे चुनाव संबंधी समस्या जानी। वहीं प्रभारी निरीक्षक सिरसिया को मतदाताओं को प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें