फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आधी आबादी को मोदी सरकार ने दिया पूरा सम्मान

Wed, 07 Feb 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से मंगलवार को भिनगा में शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री मिथिलेश ओझा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात में संकल्प लिया था कि पंचायत स्तर पर महिलाओं को लखपति उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मोदी सरकार का यह निर्णय महिलाओं को ही समर्पित था। जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि देश की आधी आबादी को अगर किसी ने पूरा सम्मान दिया है तो वह मोदी सरकार ही है। सरकार की जितनी योजनाएं बनी उनका केंद्र बिंदु महिलाएं ही रहीं। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला ने किया। इस दौरान शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, सुभाष सत्या, अमित सिंह, पुरुषोत्तम कौशल, रमन सिंह, दिनेश सिंह, अनिल मिश्रा व अवधेश वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता, एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें