कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई करती डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
- फोटो : कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई करती डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को डीएम कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 10 शिकायतें आईं। डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को भेजा। उन्होंने बताया कि जन समस्या निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता है। सभी विभागाध्यक्षों को जन शिकायत के निस्तारण के लिए मौके पर जाने का निर्देश दिया है।