फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर जाकर निस्तारित करें भूमि विवाद : एसपी

Wed, 22 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में फरियाद सुनते एसपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में बुधवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला, रुपये के लेन-देन आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गहनता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को भूमि विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया है। अगर किसी ने निस्तारण में लापरवाही बरती तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें