श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में मंगलवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों की जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेने और पारिवारिक विवाद की शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया है।