जनता दर्शन के दौरान शिकायत सुनते डीएम
श्रावस्ती। डीएम अश्विनी पांडेय ने सोमवार को अपने कार्यालय में जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों की 13 शिकायतें आई। डीएम ने सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को जन शिकायतों का निस्तारण कर तत्काल निराकरण रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके कार्यालय में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करने का भी निर्देश दिया है।