महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
- फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बुधवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व संदिग्ध लिंक की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने व साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने के प्रति जागरूक किया गया। सभी को बताया गया कि साइबर अपराध होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस को सूचित करें, ताकि आपका खाता फ्रीज कर रुपये वापस करवाए जा सकें।