फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस को दें सूचना

Wed, 13 May 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान। - फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंडो-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर सोमवार शाम मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस व एसएसबी टीम के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त की। उन्होंने संयुक्त टीम के साथ नेपाल बॉर्डर से सटे तुरुष्मा क्षेत्र, नो मेंस लैंड, सीमावर्ती पगडंडियों, सीमावर्ती गांवों में गश्त की। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की और वाहनों की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि संयुक्त पैदल गश्त का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। स्थानीय लोगों से संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें