फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गिलौला बाईपास पर मरम्मत का कार्य शुरू

Mon, 03 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गिलौला बाईपास की पटरियों पर डाली गई मिट्टी व ईंट।
विज्ञापन
गिलौला। बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुए गिलौला बाईपास की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जिम्मेदारों ने धंसी पटरियों को सही करने के लिए मिट्टी व ईंट गिरवाकर गड्ढे भरने का कार्य शुरू किया है। इससे राहगीरों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला ने 25 जुलाई के अंक में बाईपास की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। गिलौला कस्बे में भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने साढ़े चार किलोमीटर लंबा बाईपास बनवाया था। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से छह माह पहले यह बाईपास बनकर तैयार हुआ था। पहली ही बारिश में इसकी पटरियां जगह-जगह धंस गई थीं। इससे भारी वाहनों के गुजरने पर बड़े हादसे की संभावना बनी हुई थी। अमर उजाला में समस्या प्रकाशित होने के बाद शनिवार से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

 गिलौला बाईपास की पटरियों पर डाली गई मिट्टी व ईंट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें