फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत

Tue, 28 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा में बारिश के दौरान भीगकर जाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मंगलवार सुबह से ही छाए बादल दोपहर दो बजे जमकर बरसे। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। साथ ही खेतों में लगी धान की फसल को भी संजीवनी मिल गई। जिले में सोमवार शाम से ही लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। कूलर व पंखे भी बेअसर रहे, जैसे-तैसे लोगों की रात बीती। सुबह से ही छाई घनघोर घटाएं दोपहर दो बजे बरसीं। लगभग एक घंटे हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली। वहीं, धान की फसल को भी पर्याप्त पानी मिल गया। बारिश के दौरान जहां लोग भीगने से बचने का प्रयास करते दिखे, वहीं स्कूल से लौट रहे बच्चे बारिश का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें