श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला, रुपये के लेन-देन आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में त्वरित व सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही महिला अपराधों में कमी लाने के लिए निर्देशित किया है। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलती है संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।