श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में सोमवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, महिला, रुपये के लेनदेन आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में कमी लाने व शिकायत का संज्ञान लेकर त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया है। अगर कहीं भी लापरवाही मिली तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।