पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्या सुनते एसपी।
श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला आदि से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने और महिला अपराधों में कमी लाने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर किसी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।