फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आपदा प्रबंधन के लिए रेडक्राॅस सचिव सम्मानित

Fri, 25 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 लखनऊ में प्रश​स्ति पत्र प्राप्त करते रेडक्रॉस सचिव।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए रेडक्राॅस सचिव व आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र को लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया। शनिवार को रेडक्राॅस के महासचिव रामानंद कटियार ने उन्हें उत्कृष्ट सेवा सम्मान-2025 का प्रशस्ति पत्र दिया। इससे पहले उनके कार्य व अनुभव को देखते हुए उन्हें रेडक्राॅस की आपदा प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।अरुण मिश्र ने जिले में बाढ़ व अन्य आपदाओं से प्रभावित लोगों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद में योगदान दिया। सिल्क्यारा टनल हादसे में मजदूरों की मदद के लिए मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान बेहतर कार्य की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें