श्रावस्ती। मुहर्रम त्योहार नजदीक आने पर ताजिया की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। इस बार कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के बावजूद ताजिया सस्ते बिक रहे हैं। खरीदार मोलभाव करते और ताजिया कंधे व वाहनों में लादकर ले जाते दिखे। विक्रेता वसीम ने बताया कि इस वर्ष ताजिया 50 रुपये से 7000 रुपये तक बिक रही हैं। पिछले वर्ष यही ताजिया 100 रुपये से 22,000 रुपये तक बिकी थीं। ताजिया की लंबाई घटाने के आदेश से भी कीमतों पर काफी असर पड़ा है। आसपास नए बाजार विकसित होने से भी ताजिया सस्ती मिल रही हैं। हालांकि, कागज, बांस और गोंद जैसे कच्चे माल महंगे हो गए हैं। लोग ताजिया स्थल सजाने के लिए झालर, ताशे, झांझ और घुंघरू भी खरीद रहे हैं।