फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रामलीला में रावण के अत्याचारों का हुआ मंचन

Sun, 25 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। राम जानकी मंदिर कटरा में चल रही रामलीला के दूसरे दिन रावण के अत्याचारों का मंचन किया गया। रावण और मेघनाद की क्रूरता से तीनों लोकों में हाहाकार मचने का दृश्य देखकर दर्शक दंग रह गए। महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण पर आधारित रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकार कर रहे हैं। मंचन में दिखाया गया कि रावण ने स्वर्ग पर आक्रमण कर देवताओं को बंदी बना लिया। उसने कुबेर को पराजित कर पुष्पक विमान छीन लिया। वहीं, मेघनाद ने अपनी शक्ति और वरदान के बल पर इंद्र को पराजित कर दिया। इस मौके पर विधानाचार्य अनोखी लाल पाठक, अरविंद कुमार चौधरी, रामकुमार गुप्ता, सुरेश कुमार जायसवाल, किशन यादव और लव कुश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें