श्रावस्ती। जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि जिले में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्डधारकों को सितंबर के राशन का वितरण 10 से 25 सितंबर तक किया जाएगा। कार्डधारक 25 सितंबर तक अपने नजदीकी कोटे की दुकान से राशन प्राप्त कर लें, इसके बाद वितरण बंद हो जाएगा।