राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करते कार्यकर्ता।
- फोटो : राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करते कार्यकर्ता।
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में भिनगा स्थित राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भिनगा विधानसभा सीट पर सभी ने अपनी दावेदारी पेश की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। भिनगा विधानसभा सीट पर वर्ष 2002 से एनडीए को जीत नहीं मिली है, इसलिए इस पर गंभीर मंथन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की जाएगी ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन से राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्याशी मैदान में हो। क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके पाठक ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं और पार्टी आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।