श्रावस्ती। नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद शुक्रवार को तेजी से बढ़ा राप्ती का जलस्तर शनिवार को घट गया। शनिवार को राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 127.70 मीटर से 35 सेमी घट कर 127.35 सेमी दर्ज किया गया। इससे जमुनहा तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर बाद नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी, देखते ही देखते नदी खतरे के निशान 127.70 मीटर को पार कर 128.00 मीटर पर पहुंच गई थी। इससे ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल बन गया था।