फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि एक साल पहले वह मांगलिक कार्यक्रम में नृत्य करने गई थीं। वहां उनकी मुलाकात लखीमपुर खीरी जिले के ईशानगर क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी शिवशंकर बाजपेयी से हुई। आरोपी ने मांगलिक कार्यक्रमों में बुकिंग करवाने के नाम पर उनका नंबर ले लिया और धीरे-धीरे संपर्क करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इन्कार कर फोन पर जातिसूचक गालियां दीं। इस पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी तलाश कर रही थी। शनिवार को सूचना पर आरोपी को नवाबगंज कस्बा स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें