श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बीते दिन जिला स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रानी पाठक व जुनेदा अव्वल रहीं। ब्लॉक स्तर पर इकौना चैंपियन रहा। इन्हें विधायक प्रतिनिधि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडे व उपनिदेशक युवा कल्याण गोरखपुर मंडल अजय कुमार त्रिवेदी ने किया। 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में सुशीला राणा प्रथम, पूजा द्वितीय व नेहा आर्य तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में रुचि देवी प्रथम, सुहाना बानो द्वितीय व लक्ष्मी पाठक तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ में रानी पाठक प्रथम, अंशु मौर्य द्वितीय व रुचि देवी तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में रानी पाठक प्रथम, अंशु मौर्य द्वितीय व रेनू यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ मेें विजय चौहान प्रथम, गौतम राणा द्वितीय व मुकेश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में जुबेदा प्रथम, रवीना राणा द्वितीय व सुशीला राणा तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक बालिका वर्ग में जुबेदा प्रथम, ममता द्वितीय व मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में जुबेदा प्रथम, ममता द्वितीय व सुशीला राणा तृतीय स्थान पर रहीं। वालीबॉल बालिका वर्ग में विकासखंड इकौना प्रथम स्थान पर रहा। इन्हें उपनिदेशक युवा कल्याण एवं विधायक प्रतिनिधि ने पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी कृष्ण स्वरूप मिश्र, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ व जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे।