केजीबीवी सिरसिया में रैली निकालती छात्राएं।-
श्रावस्ती। सिरसिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डाली द्विवेदी की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं ने रैली निकाली। रैली विद्यालय से पॉलीटेक्निक होते हुए चिल्हरिया मोड़ पहुंची। यहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता और बेटियों के अधिकारों का संदेश दिया गया। वार्डेन शशि किरण सिंह ने कहा कि अभिभावक बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और पोषण का समान अधिकार दें, ताकि वे समाज में अपनी भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में शेफाली शुक्ला, अर्चना सिंह और सुफिया अंसारी सहित अन्य मौजूद रहीं।