फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विद्यालयों में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

Fri, 28 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बगही में छात्रों को राखी बांधीती छात्राएं।
विज्ञापन
श्रावस्ती। रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बगही में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर मिष्ठान खिलाया। छात्रों ने छात्राओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया व उनकी सुरक्षा का वचन दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक कर्मवीर राणा ने पर्व की जानकारी दी। पटना खरगौरा के लव विद्यापीठ में भी छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। कटरा के जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में ईको क्लब सदस्यों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। गिलौला के श्री कृष्ण लली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने थानाध्यक्ष आशीष कुमार समेत पुलिसकर्मियों, सीएचसी अधीक्षक अवनीश तिवारी व चिकित्साकर्मियों एवं बैंक प्रबंधक को राखी बांधी। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा मुख्यालय में बहराइच के जयपुरिया विद्यालय की छात्राओं ने जवानों को रक्षासूत्र बांधा। कार्यक्रम में कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय बगही में छात्रों को राखी बांधीती छात्राएं।

प्राथमिक विद्यालय बगही में छात्रों को राखी बांधीती छात्राएं।

प्राथमिक विद्यालय बगही में छात्रों को राखी बांधीती छात्राएं।

प्राथमिक विद्यालय बगही में छात्रों को राखी बांधीती छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें