फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बालश्रम रोकने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
जागरूकता ​शिविर में जानकारी देते न्यायाधीश।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को विभिन्न स्कूलों में जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय राजपुररानी, कंपोजिट विद्यालय भिनगा और राजकीय महिला विद्यालय में न्यायिक अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट समेत बाल अपराधों के दुष्परिणाम बताए। न्यायाधीश हजरत हुसैन, आदित्य कुमार व अनुप्रिया ने विद्यार्थियों को विधिक अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। गोष्ठी में माला शर्मा, किरण चौरसिया, उप निरीक्षक सतीश कुमार, आरक्षी कंचन देवी, अर्चना पांडेय व अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें