फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं को किया जागरूक

Tue, 21 Jul 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती  आरक्षी
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को मिशन शक्ति की मोबाइल टीम की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों से बचने के लिए महिलाओं को चाहिए कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर ओटीपी न बताएं तथा बैंक संबंधी जानकारियों को साझा न करें। इस दौरान महिला आरक्षी पूजा ने महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें