फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

Mon, 02 Nov 2026 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत सोमवार को पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोहटी, शेखपुरा और सोनबरसा बाजार में जागरूकता चौपाल लगाई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि टीम की प्रिया मिश्रा, सरिता जायसवाल और शांति शुक्ला ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला कल्याणकारी योजनाओं, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की जानकारी दी। साथ ही 1090, 112, 181 और 1098 हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और ऑनलाइन उत्पीड़न से बचने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें