फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Thu, 12 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विद्या​र्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिसकर्मी।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। यातायात माह के तहत बृहस्पतिवार को यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने टीम के साथ सोनवा क्षेत्र के एसकेएस इंटर कॉलेज, चंद्रखाबुजुर्ग में जागरूकता चौपाल लगाई। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और राह-वीर योजना की जानकारी दी गई। साथ ही योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर उनकी जान बचाने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात प्रभारी ने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग पर जोर दिया। साथ ही तेज गति, लापरवाही और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। अंत में सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें