श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद बालिकाओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। साथ ही सम्मानजनक आचरण, सड़क सुरक्षा नियमों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग व किशोर न्याय अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। सभी को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय, सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स का सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक व फिशिंग कॉल की पहचान, ओटीपी एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि की जानकारी दी गई।