फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मिशन शक्ति के तहत बालिका शिक्षा पर किया जागरूक

Fri, 16 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ में अ​भिनय करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 6.0 और नवरात्र के तहत बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ सिरसिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिका शिक्षा का महत्व बताया और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने कहा कि शिक्षा से अशिक्षा, बाल विवाह, अंधविश्वास, बाल श्रम, भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की अपील की। इस दौरान सहायक अध्यापक संजीवनी सिंह, मोनिका यादव और नैंसी गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें