फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धूमधाम से मनाया राधा रानी का जन्मोत्सव

विज्ञापन
प्रवाचिका महेश्वरी श्रीजी। - फोटो : प्रवाचिका महेश्वरी श्रीजी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के दीप वाटिका मैरिज लॉन में तीन दिवसीय श्री राधा माधव कथा का का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को वृंदावन धाम से आयीं प्रवाचिका देवी महेश्वरी श्रीजी ने श्रीराधा रानी की महिमा का गुणगान किया। कथा के दौरान पंडाल में श्री राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि लोग श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव तो धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन राधा रानी का जन्मोत्सव भूल जाते हैं। राधा नाम के स्मरण मात्र से श्रीकृष्ण व राधा रानी की भक्ति सहज ही प्राप्त हो जाती है। इस मौके पर सांसद आनंद गौड़, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, आयोजक पटेल मानवेंद्र सिंह, दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें