फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चोरी के आरोपी को पंजाब पुलिस ने दबोचा

Tue, 07 Apr 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। गिलौला क्षेत्र के ग्राम रायपुर बिलेला के मजरा नौसहरा निवासी ननकऊ पंजाब के लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। लगभग छह माह पूर्व वह लाखों रुपये का सोना लेकर भाग आया था। पीड़ित ने अपने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए पंजाब पुलिस मंगलवार को गिलौला पहुंची। आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर कस्बे के कुछ सराफा कारोबारियों से भी पूछताछ की। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पंजाब में हुए सोना चोरी के मामले में पंजाब पुलिस आई है। मामले में छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने पर मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें