श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में शनिवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों काे भेजा। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को जनता दर्शन, आईजीआरएस व थाने में आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण और तय समय में निस्तारित करने का निर्देश दिया है। अगर किसी ने लापरवाही बरती तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।