छात्राओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि अभियान के तहत मिशन शक्ति टीमें विभिन्न स्कूलों व गांवों में पहुंची। स्कूलों में छात्राओं गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अगर कोई आपका गाल, गला, गले के नीचे, कमर या कमर के नीचे छूता है तो ये बैड टच है। तत्काल इसकी जानकारी अपनी मां या शिक्षिका को दें। साथ ही सभी को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट व संदिग्ध लिंक के प्रति भी सचेत किया गया।