फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण

Tue, 14 Jul 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आग पर काबू करने का प्र​शिक्षण देते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अग्निशमन विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए उपाय बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में एसी, कूलर और रेफ्रिजरेटर जैसे उपकरणों के अत्यधिक उपयोग करने से बचें। एक ही बिजली के सॉकेट में कई भारी उपकरण न जोड़ें। आग लगने पर तत्काल फायर ब्रिगेड के आपातकालीन नंबर 101 व राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 पर फोन करें। इस मौके पर एडीएम ललित कुमार, एडीएम न्यायिक अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें