श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की सिरसिया इकाई के शिक्षकों ने शुक्रवार बीआरसी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद मौर्य को सौंपा। जिसमें शिक्षकों ने कहा है कि वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने 22 दिसंबर को जबरदस्ती शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।
यदि यह आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो इसके विरोध में 18 जनवरी को वित्त एवं लेखा नियंत्रक बेसिक शिक्षा के विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। इस मौके पर ब्लॉक संयोजक अयोध्या प्रसाद राणा, संतोष कुमार सोनी, अनुपमा देवी, दिनेश प्रताप सिंह, कर्म वीर राणा, सतीश कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद